लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
बालोद//दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि केन्द्र मोदी सरकार की 11 साल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इस कार्यकाल में कई बड़े संकल्प लिए गए। जो संकल्प सिद्धि की ओर आगे बढ़े है। केन्द्र सरकार द्वारा अनेक योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णय से 11 साल के कार्यकाल में देश को संवारने कार्य किया गया है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जन कल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नया आयाम देने की भावना रही है। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने न केवल देश की सीमा सुरक्षित की, बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। उक्त बाते
*दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मरोदा–पुरैना मंडल के रिसली मां कल्याणी शीतला मंदिर भवन में आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत “विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर अपने विचार भी साझा किए।*
आगे चंद्राकर ने कहा आज हमारा भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने के करीब है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला भाजपा कार्यालय मंत्री मनोज सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त निर्णय के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों व एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत सिर्फ शांति की बातें नहीं करता है, बल्कि घर में घुसकर आतंक को मिट्टी में मिला देता है। भारत अब न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रुप में उभरा है, बल्कि रक्षा उपकरणों का निर्यात करने वाला देश भी बन गया है। नक्सलवाद पर पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ समेत देशभर में जिस तरह से कार्यवाही हो रही है। उससे जल्द देश माओवाद से मुक्त हो जाएगा।
*भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर शिखा तिवारी ने भाजपा प्रवेश किया*
इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, एम आई सी सदस्य निलेश अग्रवाल मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राकेश राजू जंघेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे, पार्षद विधि यादव , पार्षद सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, गजेंद्री कोठारी, ममता नवीन सिंह, राजू राम, रोहित चंद्राकर, सांध्य वर्मा,शेष जांगड़े,पुनाराम,पूनमचंद सपहा डामन सर्वा , राजेंद्र यादव गैंद लाल रंजन सिन्हा,संतोष कुशवाहा दिलीप सोनी योगेश महिपाल उपेंद्र रिगरी व्यास नारायण वर्मा धनुष यादव विद्या देवी, आरती पाण्डे, माला सिंह , अंजू देवांगन सितारा विश्वकर्मा झारा दलाई, लता निषाद प्रेमी साहू, डि साईं, बी. गणपति सन्नी साहू गांधी बाग, गोविन्द राम,साहू, नंदू साहू , बृज सिंह,मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।