PATRIKA24x7

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*जन चौपाल के माध्यम से नागरिकों की समस्या सुन तत्काल निराकरण किया*

बालोद//दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मरोदा पुरैना मंडल अंतर्गत नेवई वार्ड क्रमांक 34, बूथ क्रमांक 187 में “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित भारत का अमृतकाल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित शक्ति केंद्र स्तरीय चौपाल में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। और इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों के दौरान देश में हुए व्यापक एवं ऐतिहासिक परिवर्तनों, जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता तथा समावेशी विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

साथ ही जन चौपाल के दौरान उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके यथासंभव शीघ्र निराकरण हेतु आश्वासन प्रदान किया क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान करना मेरी पहली प्रथमिकता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल राजू राम रोहित चंद्राकर शेष जांगड़े तामेश्वर साहू , भागवत बुंदेला ,प्रेमलाल निर्मलकर , गोवर्धन देशमुख कमल यादव,गेंदलाल जंघेल अजीत साहू कमलेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!