PATRIKA24x7

सिकोसा और ईरागुड़ा पानी की समस्या का मुद्दा उठाया जनपद के सामान्य सभा में गहलोत ने –

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुंडरदेही जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 16 सिकोसा के युवा जनपद सदस्य ने जनपद पंचायत की सामान्य सभा में जल संसाधन विभाग के अधिकारी से ग्राम सिकोसा मैं पानी की समस्या के लिए बोर खनन में देरी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी से नाराजगी जताई तथा सिकोसा में पानी की समस्या के निदान के लिए जनपद सीईओ से निवेदन किया साथ ही ग्राम पंचायत ईरागुड़ा मैं नल जल योजना के तहत पाइपलाइन का काम अधूरा है

रेलवे विभाग से परमिशन नहीं मिल रहा है तो निवेदन किया है की ईरागुड़ा में पाइपलाइन का विस्तार किया जाए जल्द से जल्द जिससे ग्राम वासियों को पानी की समस्या से निदान मिले तथा सिकोसा में जल्द से जल्द वॉटर लिफ्टिंग प्लांट को बजट में जोड़कर निर्माण किया जाए जिससे गांव में पानी की समस्या का निराकरण किया जाए साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी जल समस्या का निदान हो सके कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद जी जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर जी जनपद उपाध्यक्ष नीतीश मोंटी यादव जी और सभी जनपद सदस्य और संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!