PATRIKA24x7

नगपुरा में आरोग्यम उत्सव, आरोग्यम रत्न अलंकरण एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह हुआ संपन्न* शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर दुर्ग व शहर विधायक गजेन्द्र यादव।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद//दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा में स्थित प्राकृतिक एवं योगोपचार संस्थान उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में आरोग्यम उत्सव, आरोग्यम रत्न अलंकरण एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर अध्यक्षता दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव विशेष अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे , जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन , जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू , मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर (राजू) यादव और सरपंच ग्राम पंचायत नगपुरा सरोज रिगरी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे डॉक्टरों का सम्मान किया गया और नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित योग कार्यक्रम में छात्रों द्वारा किए योग प्रदर्शन देखा।

*इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा डॉ और सरपंच आप लोगों के सम्मिलित प्रयासों से गांव स्वास्थ क्षेत्र में बेहतर काम हों सकता है अपने प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हो*

*आगे चंद्राकर ने योग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग कोई नई पद्धति नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसे ऋषि-मुनियों ने विकसित किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप 2015 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज 175 से अधिक देशों में योग की गूंज सुनाई देती है।*

*आगे चंद्राकर ने कहा कि दिन के 24 घंटों में से कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें। इससे न केवल गंभीर बीमारियां दूर होती हैं, बल्कि भविष्य में रोग होने की संभावना भी कम होती है।* कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान और सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं।

दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने मानव सेवा कर रहे डॉ व गांव के विकास के लिए सेवा प्रदान करने वाले जनप्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया और नागरिकों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु शुरू हो चुकी है, जो पौधरोपण के लिए उपयुक्त समय है। अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करे,।आरोग्यम उत्सव और योग कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस अवसर पर संस्थान की ओर से प्रमुख रूप से अध्यक्ष गजराज पगारिया, मैनेजमेंट ट्रस्टी पुखराज दुग्गड़, मूलचंद जैन, सुरेश बाघमार, सुखदेव देवांगन नंदू निर्मलकर, विनोद साहू सहित संस्थान के स्टाफ गण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!