PATRIKA24x7

नगर पंचायत गुण्डरदेही में मनाया गया रथ यात्रा महोत्सव।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

नगर पंचायत गुण्डरदेही में इस वर्ष भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर की शुरुआत राम जानकी मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा जी की विधिवत पूजा-अर्चना से की गई, जहां नगरवासियों के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने विधिवत पूजा कर भगवान जगन्नाथ जी को रथ में विराजमान किया और पूरे नगर में रथ यात्रा का विधिपूर्वक शुभारंभ किया। नगर भ्रमण के दौरान गूंजते भजन, जयकारों और भक्तिभाव से भरे वातावरण ने सम्पूर्ण नगर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। यह रथ यात्रा जनभागीदारी और भक्ति का एक अनुपम संगम बन गई।

इस आयोजन में नगरवासियों के साथ-साथ अनेक विशिष्टजन और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में टीमिरेंद्रू शेखर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन,पूर्व विधायक श्री राजेंद्र राय,पूर्व अध्यक्ष कोमल सोनकर सहित नगर के प्रमुख सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक प्रतिनिधि—टीकाराम कंवर, गीता देवी राय, देवेंद्र राय, पप्पू राय, शेखर राय, सोहन सोनी, भूपेंद्र पांडे, सौरभ चोपड़ा, पंकज सोनी, उपेंद्र साहू, चेतन सोनकर, रवि मानिकपुरी, कन्हैया निर्मलकर, मुकेश मिश्रा, मोहन निषाद, दयाराम सिन्हा, दर्शन जैन, सूरज यादव, देवा सोनकर, लालवीर राजपूत, शेखर यादव, राम यादव, परमानंद सोनकर, लोकेंद्र सोनकर, कक्कू चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, विजय कोसरे, साहू, नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण, चंडी मंदिर समिति के सदस्यगण एवं सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि नगर की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और जनसमर्पण का भी सशक्त प्रतीक बन गया।

जय महाप्रभु श्री जगन्नाथ
सदैव हम सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!