लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
बालोद,,जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा में आज सरपंच मंजूलता साहू ने ग्राम ओरमा एवं मेढकी के विकास के लिए ग्रामीणों से सुझाव मांगने के लिए अपने ग्राम पंचायत के सभी वार्डों के पंचगनों को सुझाव पेटी वितरण किया गया आपको बता दे की पंचायत के नियमावली के अनुसार इस सुझाव पेटी में आम नागरिक गांव के विकास के लिए सुझाव डाल सकते हैं
उक्त सुझाव पर पंचायत के मासिक बैठक पर चर्चा की जाएगी एवं सरपंच मंजूलता साहू ने बताया कि उक्त सुझाव पेटी सभी पंच अपने वार्ड में प्रमुख स्थानों पर लगाकर जनता के मांग के अनुरूप विकास करने के प्रयास किया जाएगा गांव में होने वाले विकास व शासन की मिलने वाली योजना सही ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके इस उद्देश्य से यह सुझाव पेटी का वितरण किया गया है, उक्त अवसर पर उप सरपंच रामचंद्र यादव , पंचगण-
देवंतीन सोनकर, सुदामा साहू ,दुर्गेश्वरी साहू,ममता साहू ,सगुना साहू,डोमार सिंह ,चंचल साहू ,ललिता ठाकुर ,संतोष साहू,विश्वकांत भारद्वाज, पंचायत सचिव संतोष साहू,अशोक ध्रुव सहायक विकास विस्तारक अधिकारी, जनपद पंचायत बालोद, हल्का पटवारी तरन्नुम खान , रेणुका साहू कृषि विस्तार अधिकारी कंप्यूटर ऑपरेटर अभिजीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

