लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
आज ग्राम पंचायत कम्प्यूटर आपरेटर संघ गुण्डरदेही, जिला बालोद छतीसगढ़ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी मैडम गुण्डरदेही को ग्राम पंचायत में नियोजित डाटा एंट्री आपरेटर के मानदेय में वृद्धि एवं एक सुरक्षित मद कलेक्टर दर से मानदेय भुगतान प्रदान करने के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया गया!![]()
ज्ञापन देने के लिए ब्लाक व जिला अध्यक्ष ताराचंद साहू एवं सचिव चिमन साहू, उपाध्यक्ष दीपक कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सहित 117 ग्राम पंचायत से बढ़ी संख्या में ग्राम पंचायत आपरेटरों की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया और आपरेटरों ने अपनी मांगों से अनुविभागीय अधिकारी मैडम को अवगत कराया की जिले व ब्लाक के आपरेटरों की स्थिति वाकई गंभीर है, न्युनतम मानदेय में ग्राम पंचायत के कार्य कर रहे है, लेकिन इसी न्युनतम मानदेय में क्लस्टर, तहसील, जनपद पंचायत में अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाती है, जिसमे किसी प्रकार का मानदेय और न ही कोई भत्ता दिया जाता है !
साथ ही जिले के ग्राम पंचायतो में वित्त की कमी के कारण मानदेय भुगतान में देरी होती है, समस्या इस प्रकार हो जाती है की मानदेय 5-6 माह तक नही मिल पता है, जबकि सभी ग्राम पंचायत आपरेटर डिग्री व् डिप्लोमा धारी है, जिनका न्युनतम मानदेय का प्रावधान भी है ! अनुविभागीय अधिकारी मैडम ने ग्राम पंचायत आपरेटरों की बातो को सहमती देते हुये विश्वास दिलाया है की इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर व जिला सीईओ सर लोगों से भी चर्चा करेंगे ! इसके लिए ग्राम ग्राम पंचायत आपरेटरों ने मैडम जी को धन्यवाद भी ज्ञापित किया !

