लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
थाना आजाद चौक जिला:- रायपुर छ.ग.
अप0क्र0 196/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
बालोद//संक्षिप्त विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.07.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि घोडाई तालाब पार रामकुंड थाना आजाद चौक, रायपुर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है उक्त सूचना पर थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा गवाहो के साथ मौके पर पहुंच कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी राजकुमार वर्मा पिता बलीराम वर्मा उम्र 37 साल निवासी रामकुंड इंडियन क्लब चौक थाना आजाद चौक रायपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया
आरोपी के पास से 45 पौव्वा शोले मशाला देशी मदिरा सीलबंद हालत में प्रत्येक सीसी में 180-180 एम.एल. मदिरा भरी हुई कुल मात्रा 8.100 बल्क लीटर कुल कीमती 4500/- रूपये एवं शराब बिक्री रकम 660 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी को दिनांक 16.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना आजाद चौक मे अपराध क्रमांक 196/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी राजकुमार वर्मा को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम –
राजकुमार वर्मा पिता बलीराम वर्मा उम्र 37 साल निवासी रामकुंड इंडियन क्लब चौक थाना आजाद चौक रायपुर

