लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित समर्पित संस्था द्वारा जिला बालोद के अंतर्गत बालोद ब्लॉक के ग्राम पंचायत हीरापुर में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता संबंधित जानकारी दिया गया जिसमें बजट, बचत, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा,अटल पेंशन योजना,धोखाधड़ी,एटीएम फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड,सुकन्या समृद्धि योजना, लोन संबंधित जानकारी,बीमा क्लेम,डिजिटल लेनदेन,यूपीआई पेमेंट,
आर. डी., एफ. डी.लोकपाल शिकायत संबंधित जानकारी, के बारे में जानकारी दी गई स्व सहायता समूह के दीदी को पम्पलेट, बुकलेट के माध्यम से भी जानकारी दिया गया इस वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच दानेश्वरी ग्राम पंचायत सचिव तारिणी साहू समर्पित संस्था से ब्लॉक काउंसलर सुनीता खूंटे, बी, सी, निरंजन, बैंक आफ बडौदा,FLCRP सुषमा बैंक सखी विद्या यादव स्व सहायता समूह के सभी दीदी इस शिविर में उपस्थित थे

