PATRIKA24x7

विधायक ललित चंद्राकर के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने विधानसभा परिसर भ्रमण कर सदन की कार्यवाही देखा।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद//दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायत पुरई के पंचायत प्रतिनिधियों ने आज विधानसभा परिसर का भ्रमण किया और सदन की कार्यवाही देखा पंचायत प्रतिनिधियों ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं एवं मंत्री मंडल से सौजन्य मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। सरपंच एवं पंचों के सदस्यों ने विधानसभा परिसर के भ्रमण और सदन की कार्यवाही के अवलोकन के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक प्रेरणादायक अवसर रहा।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को निकट से देखने का अवसर मिलना गौरवपूर्ण अनुभव है।भ्रमण करने वाले में सरपंच डोमार सिंह साहू उपसरपंच शीतला ठाकुर, पंचगण साहू, ममता देवांगन, गीता देवांगन, तेजनाथ साहू, देवला सिंह, सतरूपा साहू, डोमार सिंह साहू, गौरी बाई, भारत भूषण, अनिल, रेनू साहू, रूखमणी साहू, आशीष रिगरी, भुनेश्वरी साहू, छबिलाल जुगनू राम, रेवती बाई यादव, मिलऊराम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!