लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 30 पेड़ शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में 10 पेड़ तथा शासकीय प्राथमिक शाला में 10 पेड़ लगाया गया जिसमें मुख्य रूप से छायादार फलदार एवं फूलदार पौधे शामिल है। वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत शाला परिसर हमेशा हरा भरा बनाए रखना ताकि सभी को शुद्ध प्रणवायु छाया प्राप्त हो सके तथा जल स्तर को संरक्षित एवं स्थिर कर जल की कमी को दूर करना एवं जैव संरक्षण को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर शाला के प्रभारी प्राचार्य रेणुका साहू व्याख्याता नरेन्द्र साहू ज्योति सोनी प्रीति गणवीर प्रीति मंडावी बी लहरे गीता वर्मा प्रज्ञा तिवारी कैलाश साहू प्रधानपाठक टिकेश्वर लाल साहू संध्यारानी साहू शिक्षक सुमरित साहू सहायक शिक्षक भारती सिन्हा सरिता ध्रुव विज्ञान सहायक ईश्वरी साहू प्रीति साहू शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्यामलाल मंडावी सदस्य नेत राम साहू शिक्षाविद मोहन लाल मंडावी ग्राम पंचायत बेलोदी के सरपंच कुमुदनी साहू पंचगण तथा महिला कमांडो के सदस्य तथा इको क्लब के सभी सदस्य गण तथा शाला के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी व्याख्याता नरेन्द्र साहू इको क्लब प्राभरी ने दी।

