लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
बालोद। बालोद जिले में कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नेतृत्त्व में लगभग एक 176000 हजार पौधे सुरक्षा घेरा एवं देखभाल के संकल्प के साथ रोपा गया इस आयोजन को लेकर बालोद के शासकीय कर्मा कन्या महाविद्यालय में बालोद की समाज सेवी संस्था सिरुबाई भोमराज कल्याण समिति एवं नगर पालिका के सहयोग से युवा मित्र क्लब द्वारा 416 फलदार एवं छायादार पौधे का रोपण किया गया वहीं महाविद्यालय परिसर में ही पौधे लगाने आये परिजनों के बच्चों से 100 पौधे फूलों और फलों के भी लगवाए गए जो बाल फुलवारी के रूप में विकसित किया जाएगा
इस आयोजन में बालोद नगर के सभी समाज के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया उत्साहपूर्ण माहौल में यह एक जन आंदोलन जैसा प्रतीत हो रहा था लोगो ने अपने माँ के नाम के अलावा स्मृतिशेष परिजनों के नाम से भी पौधे लगाए आयोजन में रायपुर के पर्यावरण प्रेमी डॉ पदम् जैन की विशेष उपस्थिति रही वहीं बालोद नगर पालिका के पार्षदों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने भी पौधे रोपे आयोजन के सम्बंध में सिरुबाई भोमराज कल्याण समिति के विकास जैन एवं युवा मित्र क्लब के संयोजक विनोद जैन मोनू ने बताया कि पौधेरोपन का यह आयोजन बड़ा होने के साथ ही पूर्ण करने की चुनौती भी थी जिसमे श्रीश्रीमाल ज्वेलर्स के संचालक शंकरलाल जैन एवं नगर पालिका के विशेष सहयोग से यह संभव हो पाया यहां लगे सभी पौधों की 3 साल तक देखभाल की जिम्मेदारी भी समिति ने लिया है जो पौधे लगाए गए हैं।
उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प पूरा करेंगे वहीं शहर के अन्य जगहों पर भी छोटे छोटे आक्सीजन जोन बनाने का अगला सोपान भी तय किया जाएगा जो शहर के वातावरण को शुद्ध रखने और के दिनों में यहां की तपिश को कम करने में मिल का पत्थर साबित होगा आने वाले समय मे पालिका प्रशासन के सहयोग से तालाबों के किनारे तथा अनुपयोगी शासकीय जमीनों में पौधे लगाए जाएंगे।
आज के इस आयोजन में विशेष रूप से नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रदीप जैन डॉ एव्ही महेश्वर चेतना महेश्वर बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष स्वरूप राठी जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश पांडेय रूपचंद जैन शिव जायसवाल नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी योग शिक्षक रविप्रकाश पांडेय प्राची ललवानी कमल निषाद विनोद बंटी शर्मा कसिमुद्दीन कुरैशी छोटेलाल चंद्राकर संजय शर्मा राज सोनी तरुण बड़तीया श्यामसुंदर मंत्री परमेश्वर राठी श्रवण टावरी मुकेश जैन रजत श्रीश्रीमाल शुभम श्रीश्रीमाल हरीश दुबे नगर पालिका के पार्षदगण अधिकारी कर्मचारी एवं महाविद्यालय के शिक्षकगणों का विशेष सहयोग रहा

