PATRIKA24x7

भाजपा ने पत्रकार वार्ता में किया कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश “पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका”

 

परस साहू, बालोद छत्तीसगढ

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद। भारतीय जनता पार्टी ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को उजागर किया।

प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस से सीधे सवाल किया कि – “भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर हैं? फिर किस अधिकार से कांग्रेस उनके समर्थन में प्रदर्शन कर रही है?” उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल पुत्र मोह में पूरी कांग्रेस को झोंक चुके हैं और इस प्रकार की राजनीति छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा है।

पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि – “भ्रष्टाचारियों को बचाने प्रदेश की जनता को परेशानी में डाला जा रहा है। इसे ही कहते हैं – चोरी ऊपर से सीना जोरी।” उन्होंने शराब, कोयला, चावल, गोठान और पीएससी घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सभी में प्रदेश की जनता का पैसा लूटा गया और अब जब जांच में आरोपी सामने आ रहे हैं, तो कांग्रेस उन्हें बचाने मैदान में उतर आई है।

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रेस वार्ता में कोयला आवंटन और पर्यावरण स्वीकृति से जुड़े भूपेश बघेल सरकार के आधिकारिक आदेश के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने अशोक गहलोत को कोल ब्लॉक आवंटित किया और अडानी को खदानों का ऑपरेटर बनाया।

भाजपा नेताओं ने तथ्यों सहित कहा कि –

16 अक्टूबर 2019 को पर्यावरण स्वीकृति की सिफारिश की गई।

31 मार्च 2021 को ओपन कास्ट गारे पेलमा सेक्टर-2 के लिए एमओयू हुआ।

19 अप्रैल 2022 को स्टेज-1 और 23 जनवरी 2023 को स्टेज-2 वन स्वीकृति की सिफारिश भेजी गई।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के तत्कालीन मंत्री बी.डी. कल्ला और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं कोल ब्लॉक आवंटन के लिए पत्राचार किया था, जिसे जनता ने देखा और समझा है।

भाजपा ने कांग्रेस से किए सीधे सवाल:

1. क्या कांग्रेस मनमोहन सिंह सरकार के फैसलों पर अब माफी मांगेगी?

2. क्या भूपेश बघेल अपने कथन अनुसार अब अपने घर व राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे?

3. क्या कांग्रेस हर आरोपी के समर्थन में खड़ी होगी, जैसे भूपेश बघेल के पुत्र के लिए खड़ी है?

राकेश यादव ने तंज कसते हुए कहा: “जब सवाल पूछे जाते थे, तो भूपेश बघेल कहते थे कि विरोध करने वाले अपने घर की बिजली बंद कर दें। अब जब उनके झूठ उजागर हो गए हैं, तो क्या वह स्वयं अपनी बिजली बंद करेंगे?”

प्रेस वार्ता में जिला मंत्री राजेश दसोडे, हरिश कटझरे, कमल पनपालिया, बलराम गुप्ता, वीरेन्द्र साहू, शेखर वर्मा, नरेंद्र सोनवानी, बिल्ला मनहर सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!