गुण्डरदेही।
शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में बेलोदी में कार्यरत रहे शिक्षकों का 22 जुलाई को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक शाला बेलोदी द्वारा सामूहिक रूप से किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे के तैलचित्र की पूजा अर्चना एवं सरस्वती वंदना कर किया गया।
इस कार्यक्रम में नीता साहू शिक्षक जो कि पूर्व माध्यमिक शाला में वर्ष 2008 से 2025 तक 17 वर्ष छबिलदास साहू शिक्षक जो कि पूर्व माध्यमिक शाला में 2019 से 2025 तक 6 वर्ष महावीर कुर्रे शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला में 2023 से 2025 तक 2 वर्ष तथा अरुण ठाकुर सहायक शिक्षक जो कि 2014 से 2025 तक 11 वर्ष प्राथमिक शाला बेलोदी में सेवा दिए हैँ।
सभी शिक्षकों का शाला में अध्यापन कार्य के साथ साथ बच्चों के अनुशासन के क्षेत्र में तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं कार्यायलीन कार्य में तथा शाला के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उपरोक्त सभी शिक्षकों का शासन के युक्ति युक्तिकरण के तहत अन्यत्र शाला में स्थानांतरण हुई है। अतः शाला परिवार द्वारा सभी शिक्षकों को सामूहिक रूप से ससम्मान विदाई दी गई सभी शिक्षकों को साल श्रीफल प्रतीक चिन्ह के रूप में (मोमेंटो ) डायरी एवं कलम प्रदान कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रभारी प्राचार्य रेणुका साहू व्याख्याता नरेन्द्र साहू ज्योति सोनी प्रीति गणवीर प्रीति मंडावी बी लहरे गीता वर्मा प्रज्ञा तिवारी कैलाश कुमार साहू पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक टिकेश्वर लाल साहू प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक संध्यारानी साहू शिक्षक सुमरित साहू विनोद ठाकुर माधुरी साहू विज्ञान सहायक ईश्वरी साहू प्रीति साहू कविता साहू लिपिक खोमन लाल साहू ईश्वरी ठाकुर ओमप्रकाश ठाकुर प्यून आशीष कुर्रे ईगेश साहू एवं टुकेश्वर विश्वकर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कैलाश साहू तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता नरेन्द्र साहू ने किया।

