PATRIKA24x7

गुंडरदेही में हुआ सावन महोत्सव का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने की शिरकत।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*गुंडरदेही :-* ब्लॉक मुख्यालय गुंडरदेही में नारी शक्ति द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुई तथा सावनी गीतों का लुत्फ़ उठाया। इस विशेष आयोजन में महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में भाग लेकर सावन की संस्कृति को संजोया तथा कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अनेक लोकगीतों पर सावन महोत्सव का आनंद लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि पहली बार गुंडरदेही के सावन महोत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ हैं और आगे भी इस तरह का आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा तो जरूर शामिल होकर सभी बहनों का उत्साहवर्धन करने का प्रयास करुँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!