Skip to main content

PATRIKA24x7

राजभवन पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राज परिवार से की मुलाकात राज परिवार और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ किया स्वागत।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद।सोमवार को एक दिवसीय बालोद प्रवास पर रहे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेने के बाद डौण्डी लोहारा स्थित राजभवन पहुंचे। जहां पहुंचते ही नगर पंचायत डौण्डी लोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला और आतिशबाजी के साथ जोशिला स्वागत किया। वहीं राज परिवार के सदस्यों ने आरती थाल हाथ में लेकर फूल बरसाते हुए राजभवन में स्वागत किया।

दिवंगत विधायक लाल महेन्द्र और निलीमा टेकाम को दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री के स्वागत सतकार के बाद विजय शर्मा स्व. राजमाता रानी झमित कुंवर देवी, दिवंगत विधायक स्व. लाल महेन्द्र सिंह टेकाम, स्व. निलीमा टेकाम, दिवंगत डौण्डी लोहारा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व. लाल भूपेन्द्र सिंह टेकाम, स्व. हरिनारायण सिंह टेकाम, स्व. लाल रघुविर सिंह, स्व. लाल गजेन्द्र सिंह टेकाम को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डौण्डी लोहारा नगर पंचायत लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने सभी दिवंगतों का परिचय उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने अपने दिवंगत माता पिता के सपने को नई ऊंचाईयों में ले जाने के लिए किये जा रहे प्रयासों को उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जहां उन्होंने दिवंगत माता पिता के विधायक रहने के दौरान किये गये कार्याें के अलावा बचे विकास कार्यों को पूरा करने का प्रस्ताव उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के समक्ष रखा। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किये जाने का भरोसा दिलाया।

क्षेत्र के लोगों ने मंत्री के समक्ष रखी समस्या

राजभवन में सैंकड़ों की संख्या में डौण्डी लोहारा विधानसभा से लोग पहुंचे। जहां उप मुख्यमंत्री के समक्ष सभी ने अपनी समस्याएं और मांग रखी। सभी समस्याओं और मांगों को प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने गंभीरता से सुना और सभी समस्याओं के समाधान करने और मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद राज परिवार से मंत्री ने मुलाकात की।

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

प्रभारी मंत्री के वापसी के दौरान राज परिवार ने विजय शर्मा को भगवान श्री राम का स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व पिछड़ा वर्ग अयोग सदस्य देवेन्द्र जायसवाल, डौण्डी लोहारा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, पूर्णिमा सिंह टेकाम, छाया देवी टेकाम, लाल कौशल सिंह टेकाम, मंडल महामंत्री दुष्यंत गिरी गोस्वामी, सोमेन देशमुख, उपाध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री धर्मेन्द्र निषाद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, जिला कार्यकारणी सदस्य गैदमल भंसाली,

अरुण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, लता गुप्ता, ममता यादव, रेवती कोलहारे, हेमंत देशलहरा, जसराज शर्मा दिलीप बाफना, धीरेंद्र टाक, जीवराखन कोमय, प्रीतम साहू, प्रकाश साहू, प्यारे निषाद, महावीर साहू, स्वाधीन जैन, जयदीप गुप्ता, हितेश डोगरे, हीरेंद्र गायकवाड़, मनोज भंडारी, डोमेद राजपूत, ज्ञानू उत्तम यदु मनीष राजपूत, ढाल साहू, तुकाराम साहू, दशन संचेती, थानेश्वर यादव, डोमेन देशमुख, भुषण साहू, हरीश बर्मन, धन्नू यादव, संतोष यादव, राहुल साखला, उत्तम मालेकर,मदन ठाकुर, पन्नू साहू, अभिषेक जैन, अभय साहू, नारायण सिन्हा, शिवचरण सिन्हा, भूषण साहू, दिलीप सिन्हा, निखिल शर्मा, हरेस्वर सिन्हा, बिश्वर ठाकूर, बलदाऊ,जय प्रकाश सिन्हा, दीपक थवानी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!