लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ श्री जामड़ी पाटेश्वर आश्रम जो कि
,,मां कौशल्या धाम ,, के रूप में अब पूरे विश्व में जाना जाएगा
25 करोड़ की लागत से बनने वाले मां कौशल्या धाम की स्थापना 2026 में होनी है इस तीर्थ में लगातार लाखों श्रद्धालुओं का पूरे देश से आने का क्रम चल रहा है इसी कड़ी में मां कौशल्या धाम के संत राम बालक दास महात्यागी के 49 वें जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 7 अगस्त गुरुवार को 108 पार्थिव शिवलिंग का महा रुद्राभिषेक, गौ माता का भंडारा एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें रायपुर के संत युधिष्ठिर लाल सदानी जी एवं छिंदवाड़ा से विश्व प्रसिद्ध कथाकार हिंदू शेरनी सरस्वती दीदी जी का आगमन हो रहा है
इसके अलावा बहुत से संतों एवं विशिष्ट जनों का भी आगमन हो रहा है छत्तीसगढ़ राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल जी ,योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा जी एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न आयोग के अध्यक्ष जिसमें अमरजीत छावड़ा, प्रहलाद रजक , शंभू नाथ चक्रवर्ती, मोना सेन अन्य विशिष्ट जनों का आगमन हो रहा है इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गौशालाओं के प्रतिनिधियों का भी आगमन होगा ओर रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा।
संत राम बालक दास ने बताया कि प्रातः 8:00 बजे से लेकर 12:00 तक महा रुद्राभिषेक होगा उसके बाद गौ माता का भंडारा, भक्तों का भोजन प्रसादी एवं 1:00 से लेकर 5:00 तक भजन संध्या एवं संत सम्मेलन होगा भजन संध्या में ओमकार चंद्राकर बेमेतरा की टीम और लीलेश्वर सिन्हा छालीवुड कलाकार की टीम रायपुर से आ रही है इसमें समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं देशवासियों को आमंत्रण भेजा गया है बालोद जिला प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था बनाई जा रही है यह कार्यक्रम मां कौशल्या धाम यूट्यूब चैनल एवं ,,रामबालक दास,, फेसबुक पर लाइव रहेगा

