गुण्डरदेही।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बस स्टैंड गुंडरदेही में अमृततुल्य स्वीट्स का उद्घाटन किया। यह नई दुकान यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए स्वादिष्ट मिठाइयाँ और जलपान उपलब्ध कराएगी।
उद्घाटन समारोह में प्रमोद जैन नगर पंचायत अध्यक्ष,पार्षद फैज बख्श और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अध्यक्ष प्रमोद जैन ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया और दुकान मालिक को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दुकान गुंडरदेही के लोगों को एक और बेहतरीन विकल्प प्रदान करेगी।
अमृततुल्य स्वीट्स में पारंपरिक भारतीय मिठाइयों के साथ-साथ कई तरह के नमकीन और अन्य स्नैक्स भी मिलेंगे। दुकान मालिक ने बताया कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देंगे।
इस नई दुकान के खुलने से गुंडरदेही के बस स्टैंड पर यात्रियों को अब बेहतर जलपान की सुविधा मिल सकेगी।

