PATRIKA24x7

भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय गुरुर में तिरंगा यात्रा संबंधी कार्यशाला सम्पन्न।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय, गुरुर में आज *”हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा”* अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा संबंधी मंडल कार्यशाला आयोजित की गई।

जिला की ओर से गुरुर मंडल प्रभारी सुरेंद्र देशमुख एवं सह प्रभारी कमल पनपालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सह प्रभारी कमल पनपालिया ने 11 से 14 अगस्त तक चलने वाले अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

भाजपा मंडल गुरुर के 16 शक्तिकेंद्रों के अंतर्गत 58 बूथों में हर घर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया गया तथा झंडों का वितरण भी किया गया।

तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को गुरुर में मंडल स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 10,000 लोग सम्मिलित होकर देश की आन, बान और शान तिरंगे को हाथों में लेकर नगर भ्रमण करेंगे। यात्रा में देशभक्ति गीत, झांकी प्रदर्शन और जनसहभागिता कार्यक्रम शामिल रहेंगे। यह कार्यक्रम किसी विशेष राजनीतिक दल का न होकर पूरे नगर के नागरिकों का होगा। इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, आमजन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आज की कार्यशाला बैठक विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू व गणेश्वरी खरेंद्र, महामंत्री ताम्रध्वज यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्र प्रकाश गांधी, विशेष आमंत्रित जिला सदस्य राजेश दीवान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललिता पेमन साहू, मंत्री दिनेश्वरी सिन्हा, जितेश्वरी निषाद, पुष्पेंद्र तिवारी, चंदन सिन्हा, रामसहाय साहू, कुंती सिन्हा, कमलेश ओझा, नारायण टेके, मधु जगदल्ले, तारादेवी यादव, यादराम साहू, अनमोल बग्गा, स्कूल जनभागीदारी अध्यक्ष गण, सोसाइटी अध्यक्ष गण, मंडल के कार्यकर्ता,बूथ अध्यक्ष गण एवं युवा मोर्चा , महिला मोर्चा,के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!