PATRIKA24x7

कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों के पास पहुँचकर सुनी समस्याएं, उनके मांगों एवं समस्याओं की ली जानकारी।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाकात करने जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में पहुँचे आम नागरिक।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में पहुँचे लोगों के पास पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे प्रत्येक लोगों के पास स्वयं पहुँचकर उनसे आत्मीय बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने आगन्तुकों के आवेदनों के अवलोकन के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

जिला प्रशासन के मुखिया के सहजता, आत्मीय एवं मधुर व्यवहार से जनदर्शन में पहुँचे आम नागरिकगण बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। उल्लेखनीय है कि जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात करने हेतु संयुक्त जिला कार्यालय में पहुँचे थे। कलेक्टर ने सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।

जनदर्शन में आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सुरडोंगर के सरपंच तारादेवी दर्रो एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम मरकाटोला में प्री मेट्रिक छात्रावास निर्माण एवं मोबाईल टावर लगाने की मांग की। ग्राम झिटिया के ग्रामीणों ने पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक पदस्थापना करने की मांग की। बालोद विकासखण्ड के ग्राम कांड़े निवासी तुलेश्वर प्रसाद ने ऋण पुस्तिका में त्रुटि सुधार करने की मांग की।

डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम नांहदा निवासी केशव प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। ग्राम पंचायत मुड़िया के सरपंच हरेश एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्राम मुड़िया में मोबाईल टावर लगाने तथा व्यावसायी परिसर निर्माण करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर 14 नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के पार्षद राजेन्द्र निषाद ने पुराना बस स्टैण्ड में शौचालय निर्माण करने तथा नवीन कन्या शाला में बोर खनन कराने की मांग की। गुरूर विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन में मिनी मास्क लाईट लगाने एवं नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण करने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!