Skip to main content

PATRIKA24x7

प्रणेश,लिलेश्वर की छुट्टी अब महाविद्यालय में सूर्यकांत कन्या शाला में चंद्रहास होंगे अध्यक्ष।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद//अर्जुंदा – नगर पंचायत चुनाव में अपने ही पार्टी से बगावत करने के चलते निष्कासन झेल रहे प्रणेश जैन को शहीद दुर्वाशा निषाद शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी अध्यक्ष पद से भी हांथ धोना पड़ गया, तो वहीं लिलेश्वर ठाकुर को भी स्वामी आत्मानंद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया। मंगलवार को कलेक्टर के आदेश के बाद प्रणेश जैन की अध्यक्ष पद से छुट्टी करने के साथ ही जनभागीदारी अध्यक्ष के लिए सूर्यकांत गजेंद्र के व स्वामी आत्मानंद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद से लिलेश्वर ठाकुर की छुट्टी कर चंद्रहास देवांगन के नाम की घोषणा कर दी गई।

ज्ञात हो कि सूर्यकांत गजेंद्र पूर्व में शाहिद दुर्वासा शासकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है।और लगातार छात्रों से जुड़कर उनके हितों के लिए काम करते रहे है।घोषणा के पश्चात नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष सूर्यकांत गजेंद्र व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुवे कहा कि यह जीवन का एक अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण क्षण है। नगर के महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थाओं का जनभागीदारी अध्यक्ष नियुक्त होना हमारे लिए केवल एक पद प्राप्ति नहीं, बल्कि शिक्षा, समाज और युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सेवा का एक महान अवसर है।

हम छत्तीसगढ़ सरकार के गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री तथा जिला बालोद के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख आभार व्यक्त करते है। जिन्होंने इस नियुक्ति को अनुमोदित कर हम पर विश्वास प्रकट किया। यह विश्वास हमारे लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है।सूर्यकांत गजेंद्र ने आगे कहा कि मेरे राजनीतिक मार्गदर्शक, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु जी के अथक प्रयास, मार्गदर्शन और विश्वास ने ही मुझे इस जिम्मेदारी तक पहुँचाया है।

इस जिम्मेदारी की राह को संभव बनाने में मेरे भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता का निःस्वार्थ सहयोग और प्रेरणा सदैव याद रखूँगा।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद हेतु सूर्यकांत गजेंद्र एवं शाला प्रबंधन अध्यक्ष हेतु चंद्रहास देवांगन के नाम की घोषणा होने पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य सालिक देशमुख ,रजनीकांत शर्मा, चिमन सिन्हा,महामंत्री रोशन अमृत, गुमान यादव, मंडल उपाध्यक्ष युगल बोरकर ,सरिता ठाकुर दौलत देशमुख, संजय साहू, कोषाध्यक्ष प्रदीप साहू मंत्री नेमचुम्मन साहू,दानेश्वर साहू, सावित्री शर्मा, त्रिवेणी सिन्हा, पार्षद गिरधर निषाद, लेखनारायण तिवारी, चंगू लाल यादव,पंकज चौधरी, आलोक तिवारी,सत्यप्रकाश देवांगन, रमेश सोनी,विनोद सिन्हा, अमर दास,राजेश रात्रे, झमित देवांगन,ज्ञान ठाकुर,मुरारी देवांगन,मुकेश इंदौरिया,जीवन यादव,उमेश देवांगन,विशु तिवारी ,द्रोण देशमुख सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर नव नियुक्ति पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!