PATRIKA24x7

राजहरा पुलिस के द्वारा तेज आवाज साइलेंसर बुलेट वाहन पर कार्यवाही 5900 का कटा चालान।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद। बालोद जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा चित्रा वर्मा के मार्ग दर्शन में राजहरा थाना निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा लगातार खतरनाक ढ़ग से बाईक चलाने वालो पर कार्यवाही जारी है इसी के चलते आज बी एस पी हॉस्पिटल के पास निवासी हिमांशु सिंह के विरूद्व धारा 182 (के) 4, 119(2)/177, 108(2)/177,50/2 177mv एक्ट के तहत 5900 रुपये का चालानी कार्यावाही कि गई है।

शहर में ऐसे और भी नवयुवक है जिनके खिलाफ लगातार नगरवासियों द्वारा शिकायत की जा रही है मॉडीफाइड गाड़ियों में तेज आवाज साइलेंसर लगाकर शहर में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्यवाही की जाएगी उक्त कार्यवाही राजहरा पुलिस के द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!