PATRIKA24x7

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास हुआ सम्पन्न।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व स्वंतत्रता दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न किया गया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा एवं नूतन कंवर, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!