PATRIKA24x7

नारों से गूंजा गुण्डरदेही,, बाइक रैली के माध्यम से निकाली गई तिरंगा यात्रा,, सैकड़ों लोग हुए शामिल।

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

“आजादी का अमृत महोत्सव” स्वतंत्रता दिवस के 78 वे वर्षगांठ के पूर्व हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा मंडल गुण्डरदेही द्वारा बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय गुण्डरदेही से शुरू हुई, जहां पुलिस थाना, बस स्टैंड, चंडी माता मंदिर, सहाड़ा देव चौक होते हुए धमतरी चौक पहुंची, जिसके बाद चैनगंज, खलारी, कलंगपुर, होते हुए शहीद स्मारक बोरगहन चौक पहुंचा, जहां शहीद लोकेश साहू के तेलचित्र पर पुष्प हार चढ़ाकर उनको नमन किया गया। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। आपको बता दे कि उक्त कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और देशभक्ति की गीत गाते हुए “वंदे मातरम, भारत माता की जय” का नारा लगाते हुए तिरंगा ध्वज के साथ बाइक रैली का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक इंदल चोपड़ा, भाजपा नेता अश्वनी यादव, मंडल अध्यक्ष युवराज मार्कण्डेय, मंडल महामंत्री विनोद चंद्राकर, शैल महोबिया, सौरभ चोपड़ा, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू, मदन साहू, कोषाध्यक्ष छगन सोनकर, विकास जैन, पार्षद हरीश निषाद, धर्मेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी लीलाधर साहू, भाजपा नेता भारत साहू, मोपेंद्र साहू, जनपद सदस्य ओमेश्वर साहू, ताराचंद साहू, दिनेश साहू, दीपक साहू, सरपंच दिलेश्वर साहू, मुकेश साहू, नरेंद्र साहू, सीताराम साहू, शैलेंद्र साहू, बीरेंद्र दिल्लीवार, जागेश्वर साहू, तोमन साहू, मोहित साहू, शशि ठाकुर, हेमचंद ठाकुर, राजा साहू, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!