परस साहू
गुण्डरदेही।
“हर घर तिरंगा–घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत गुण्ङरदेही नगर मे तिरंगा झंडा वितरण किया गया। आपको बता दें कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला यह जन-अभियान बन गया है। यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं। यह “हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा” लगाने के लिए प्रेरित कर देश के प्रति प्रेम और सम्मान करते हैं।
आज तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ,जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, अश्वनी यादव, पुष्पेंद्र चंद्राकर , जिला कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष गुण्ङरदेही युवराज मारकंडे , मंडल अध्यक्ष ओटेबन्द कुलदीप साहू, शैल महोबिया , सतीश महोबिया,हरीश निषाद, चेतन सोनकर, रवि देवांगन,मुकेश साहू, देवा सोनकर, अनूप नाम देव, अशोक, एवं बहुत से आम जन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

