गुण्डरदेही।
*युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया जी का आज गंगा मैया की पावन धरा पर आगमन हुआ मां गंगा मैया का आशीर्वाद युवा मोर्चा के अध्यक्ष जी ने लिया और माता से कामना की छत्तीसगढ़ समृद्ध हो और विकसित हो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में स्वागत किया नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का यहां व्यक्तिगत दौर था इस दौरान उन्होंने बालोद स्थित विश्राम गृह में नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया*
* राहुल टिकरिया जी बेमेतरा जिले से आते हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका इनकी रही है वर्तमान में जिला पंचायत के सदस्य हैं इनकी नियुक्ति के पश्चात युवाओं में एक अलग जोश देखने को मिल रहा है*
*नियुक्ति के पश्चात युवा मोर्चा के साथियों ने रायपुर कार्यालय में भी जाकर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की थी शहर मंडल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में जाने जाते हैं*

