PATRIKA24x7

नवनीत हरदेल के मार्गदर्शन पर 129 वें स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता सप्ताह पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान जारी रहा।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

हरा भरा, स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल के मार्गदर्शन पर 129 वें स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता सप्ताह पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान जारी रहा इसके तहत आदर्श ग्राम तिरगा जिला दुर्ग में 15 अगस्त शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख के नेतृत्व में छायादार पौधे का पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियॉं बरसाओ नारे के साथ पौधारोपण किया एवं इसके देखभाल की ज़िम्मेदारी ली। इस प्रकार ग्रामीणों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया। इस पुनीत कार्य में दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख,घनश्याम देशमुख, भीतेश देशमुख,लेखा देशमुख ,दामिनी देशमुख,खुशी निषाद आदि लोग शामिल हुए।

इसी कड़ी में 16 अगस्त शनिवार को सीहोर के कुबरेश्वर धाम मंदिर पर तोरन लाल देशमुख के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत मंदिर परिसर के आसपास जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ नारे के साथ साफ़ सफाई कर झिल्ली, गुटखा पाउच, पानी पाउच,कागज, दोना, पत्तल आदि को एकत्रित कर वहां पर रखे डस्टबिन में डंप किया एवं मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि इधर उधर कचरा न फैलाएं मंदिर परिसर के आसपास डस्टबिन रखा उसमें कचरे को डालें।

इस पुनीत कार्य में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख,हेमंत देशमुख,दुलेश्वरी देशमुख ,यादवेंद्र देशमुख,भीतेश देशमुख,दामेश्वरी देशमुख पुष्कर देशमुख,टिकेंद्र देशमुख, लक्ष्मी साहू, नेहा साहू, गायत्री कुल्हारे,सोनम पटेल , हुलसी साहू आदि शामिल हुए। जागरूकता अभियान के बारे में संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल ने बताया कि हमारी स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति लगातार लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते आ रही है, हमारे इस अभियान से लोग प्रेरित होकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं।

इसी कड़ी में 17अगस्त 2025 रविवार को त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर मरोदा सेक्टर,भिलाई नगर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा हर वर्ष की भांति गाजर घास उन्मूलन अभियान के तहत गाजर घास को जड़ से उखाड़ कर निर्धारित स्थान पर डंप किया ताकि गाजर घास वहां दुबारा उग न सके। इस मीडिया के माध्यम से आप सभी शहरवासियों से भी हमारा निवेदन है यदि आपके आसपास गाजर घास दिखाई दे तो उसे तुरंत उखाड़कर नष्ट करें ताकि गाजर घास में कमी तो आए। इसके पश्चात् अनावश्यक खरपतवार, झिल्ली, कागज, गुटखा पाउच, दोना पत्तल आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया।

इस पुनीत कार्य में संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल, विजय सिंह, चितरंजन दुर्गा देशमुख,आलोक बिहारी मिश्रा,भानु शंकर बेलचंदन,श्याम राय,महेंद्र यादव,पवन यादव, कार्तिक राम चंद्राकर आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!