Skip to main content

PATRIKA24x7

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौंडीलोहारा में दो दिवसीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की हुई शुरूआत नवप्रवेशीत प्रशिक्षणार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौंडीलोहारा में दो दिवसीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की शुरूआत हुई। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डलोहारा के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश उत्सव कार्यक्रम ’नव कौशल पथ, नई राह नया हुनर’ की थीम पर आधारित है। उन्होंने बताया कि आज संस्था में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विभिन्न व्यवसाय के नवप्रवेशीत प्रशिक्षणार्थियों का गुलाल लगाकर तथा मुंह मीठा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रमुख उपस्थित हुए जिसमें आर. पी. देवांगन सहायक महाप्रबंधक, कुशल ठाकुर अधिकारी निको माइनिंग कंपनी गिधाली तथा योगेश्वर सहारे मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया डौंडीलोहारा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य आर कुर्रे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक जी.आर. ठाकुर एवं समस्त कर्मचारियों सहित प्रशिक्षार्थीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!