PATRIKA24x7

शिक्षक की मांग को लेकर ग्रामीण एवं पालक स्कूली बच्चों के साथ कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

 

चीप ब्यूरो लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लाक अंतर्गत ग्राम मासुल के ग्रामीणों एवं पालकों ने शिक्षक की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा। आपको बता दें कि शासकीय प्राथमिक शाला मासुल में शिक्षक की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। बच्चों का पढ़ाई स्तर नीचे गिर रहा है, और बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। जिसके चलते नाराज ग्रामीण एवं पालक स्कूली बच्चों के साथ कलेक्टर जनदर्शन पहुंच गए।

अवकाश लेने से लगातार प्रभावित हो रहा पढ़ाई …

सरपंच पेमिन साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष उर्वशी साहू, उपाध्यक्ष कंवल साहू, ग्रामीण बैसाखू राम यादव, राजूलाल साहू, मिथुन तुरतुरिया, लीलाधर साहू, सोहन गेंद्रे, घमसू कुर्रे, प्रहलाद कुर्रे, भगत कुर्रे, मनोज साहू, रेणुका साहू, कमलेश साहू, ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में 34 बच्चे पढ़ाई कर रहे है।

स्कूल में दो शिक्षकों के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। परंतु कुछ दिनों से सहायक शिक्षिका संध्या साहू जो रिसाली भिलाई से आना जाना करती है, वह लगातार अवकाश ले रही है। स्कूली सत्र 2025-26 शुरुआत के समय उन्होंने लगभग एक सप्ताह का अवकाश लिया था। फिर एक सप्ताह स्कूल आने के बाद उन्होंने दोबारा एक महीने का अवकाश ले लिया है। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। जिससे स्कूली बच्चे, पालकगण एवं ग्रामवासी काफी परेशान हैं।

समय पर नहीं पहुंचती स्कूल…

पालकों एवं ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका संध्या साहू देरी से स्कूल पहुंचती है। और बीच बीच में छुट्टी लेती रहती हैं। बच्चों को पढ़ाने स्कूल भी आती है तो वह स्कूल टाइम से पहले निकल जाती हैं। शिक्षिका की लापरवाही के चलते गांव के बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो रहा है। वर्तमान में सिर्फ एक ही शिक्षिका द्वारा बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, जिससे पढ़ाई संभव नहीं है।

मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन…

पालकों ने कहा कि बच्चों की भविष्य को देखते हुए हमने कलेक्टर से 72 घंटे के भीतर स्थाई शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की है, अगर प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करेंगे।

शिक्षिका का स्थानांतरण करने की मांग।

पालकों ने कहा कि शिक्षिका संध्या साहू स्कूली सत्र के दौरान लगातार छुट्टी ले रही है। साथ ही देरी से स्कूल पहुंचती हैं और समय से पहले स्कूल से चली जाती है। साथ ही लगातार छुट्टी भी ले रही हैं। बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए पालकों ने शिक्षिका संध्या साहू की जगह अन्य शिक्षक पदस्थ करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!