Skip to main content

PATRIKA24x7

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन वार्ड क्रमांक 23 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में किया गया!

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में जानकारी दिया! यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलेगा! यह अभियान भारत सरकार द्वारा संचालित है! गैर संचारी रोगो के लिए महिला की जांच किया जाना है! जैसे मुख का कैंसर, स्तन कैंसर, सरवाइवर कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह की जांच एवं परामर्श देना! एनिमिया जांच एवं परामर्श देना सिकलसेल जांच एवं परामर्श देना, गर्भावस्था के दौरान जांच एवं परामर्श, किशोरी बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के विषय में जानकारी दिया गया!

राष्ट्रीय टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की जानकारी दिया गया! स्वच्छता पखवाड़ा के शपथ दिलाया गया! 32 महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया!गर्भवती माता को मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड दिया गया! वय वंदन आयुष्यान कार्ड की जानकारी दिया गया! डां. विजय ठाकुर खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी के मार्ग दर्शन में यह कार्यक्रम संचालित है!आयोजन में सुपरवाइजर लता यादव, ए .एन .एम . आशा सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा उके , मितानिन मंजू, विद्या, बिंदु, यमुना, कमलेश्वरी, सहित वार्डवासी उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!