लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
कल, शनिवार 20 सितंबर, 2025 को शारदा वाटिका, गुंडरदेही में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स (अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों) पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन और प्रबुद्धजन वर्ग संवाद का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम जीएसटी रिफॉर्म्स के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के मार्गदर्शन में होगा।
इन गणमान्य लोगों की होगी उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहेंगे। यह सम्मेलन दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस आयोजन का उद्देश्य जीएसटी में संभावित सुधारों पर चर्चा करना है। कार्यक्रम के आयोजक और नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। यह कार्यक्रम अंकित फ्यूल्स के पीछे, शारदा वाटिका गुण्डरदेही में आयोजित किया जाएगा।

