खुरसुनी में ‘साइबर सुरक्षा एवं जन जागरूकता शिविर’ आयोजित,, वित्तीय सुरक्षा, सोशल मीडिया जागरूकता के संबंध में दी गई जानकारी।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। गुण्डरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खुरसुनी(अर्जुन्दा) में ग्रामीणों को डिजिटल युग के खतरों से आगाह करने के लिए ‘साइबर सुरक्षा एवं जन जागरूकता शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर वीजा (VISA) प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘साइबर सिक्योरिटी एंड सोशल अवेयरनेस’ अभियान के रूप में आयोजित किया गया।…

