Skip to main content

PATRIKA24x7

*छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर ई-रिक्शा चालक आरोपी विल्सन ब्राउन गिरफ्तार।*

परस साहु बालोद

*चोरी का संपूर्ण सामान एवं वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा सहित 2.50 लाख का मशरूका बरामद*

*आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में रह चुका है जेल निरूद्ध*

*एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

विवरण – प्रार्थी उपांशु राव द्वारा थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह रायपुर स्थित सांईं एकेडमी इंडोर स्टेडियम में तीरंदाजी (आर्चरी) का प्रशिक्षण प्राप्त करता है। दिनांक 06.11.2026 को वह अपने आर्चरी उपकरणों से भरा ट्रॉली बैग लेकर ई-रिक्शा से घर जाने हेतु भाठागांव बस स्टैंड जा रहा था। इस दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए उसने अपना मोबाइल ई-रिक्शा में चार्जिंग पर लगाया था। ई-रिक्शा चालक उसे बस स्टैंड ले जाने के बजाय भाठागांव चौक पर उतार दिया। प्रार्थी द्वारा किराये के रूप में 500 का नोट देने पर चालक ने चिल्हर लेकर आने का बहाना बनाया और इसी दौरान ई-रिक्शा में रखें ट्रॉली बैग में मौजूद आर्चरी उपकरण एवं एक मोबाइल फोन को चोरी कर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 1036/26 धारा 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना व आरोपी के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। घटना स्थल तथा आसपास के मार्गों में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही ई-रिक्शा के संबंध में तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई गई।

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी की पहचान बोरियाखुर्द, टिकरापारा निवासी विल्सन ब्राउन के रूप में की गई। पुलिस टीम द्वारा उसकी पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी विल्सन ब्राउन को गिरफ्तार कर कब्जे से *चोरी की संपूर्ण आर्चरी उपकरण, 01 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा क्रमांक सी जी 04 एन जेड 3733 जुमला कीमती लगभग 2.50 लाख रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड*

गिरफ्तार आरोपी विल्सन ब्राउन आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं मारपीट से संबंधित प्रकरण पंजीबद्ध हैं तथा वह पूर्व में इन मामलों में जेल निरुद्ध रह चुका है।

*गिरफ्तार आरोपी – विल्सन ब्राउन पिता जॉर्ज ब्राउन उम्र 31 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!