Skip to main content

PATRIKA24x7

गुण्डरदेही में 7 जून को होगा दुर्ग संभाग स्तरीय सर्व आदिवासी समाज का महासम्मेलन।

परस साहू बालोद

दिनांक 07 जून 2026 को सर्व आदिवासी समाज के निर्देशन में गुण्डरदेही में दुर्ग संभाग स्तरीय विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के सात जिलों — दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला, कवर्धा एवं खैरागढ़ के प्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर आयोजित बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज के प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों की उपस्थिति प्रस्तावित की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सोरी, पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय, पूर्व सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर मोहन मंडावी, संरक्षक बी.एल. ठाकुर, रिटायर्ड कानून सलाहकार आर.बी. सिंह, बीपीएल नेताम आईएएस, भारत सिंह आईपीएस, चुरेंद्र सिंह आईएएस, नगर पंचायत अध्यक्ष गुण्डरदेही प्रमोद जैन, मुख्य सचिव तुलसी, उपाध्यक्ष डी.आर. ठाकुर, उपाध्यक्ष बी.एम. ठाकुर, देहारी, आर.एस. नायक, चौरसिया, डी.आर. सिंह, जे.आर. ठाकुर, महेंद्र सिंह कंवर एवं पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

आज आयोजित बैठक में पूर्व विधायक राजेंद्र राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, गौकरण सिंह, उमाशंकर नेताम, तुलसीराम मंडावी, पोषण लाल, संतोष  नेताम, बलराम मंडावी, तिलक कुंजाम, हितेश कुंजाम, प्रकाश नेताम एवं प्रमोद,संतोष नेताम ,अर्जुन सिंह तारम सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक जनसंपर्क एवं संगठनात्मक तैयारी करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!