गुण्डरदेही/ रानी दुर्गावती दुर्गा उत्सव समिति बाजार चौक गुण्डरदेही में दुर्गा उत्सव पंडाल में आंचलिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
परस साहू गुण्डरदेही। शुरुआत में कवि अशोक साहू ने छत्तीसगढ़ी बोली और छत्तीसगढ़िया के सम्मान में कविता पाठ किया। विजय टंडन ने हर नागरिक को जागरूक होने का संदेश दिया। योगेश छत्तीसगढ़िया ने छोटे-छोटे व्यंग के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया। जलज ताम्रकार ने गजल और गीत से महफिल में समां बांधे रखा। युवा…

