PATRIKA24x7

कन्हैया विहार कॉलोनी में अटल परिसर निर्माण का हुआ भूमिपूजन,, 20 लाख रुपए की राशि से बनेगा अटल परिसर,,

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर नगर पंचायत गुण्डरदेही द्वारा वार्ड क्रमांक 14 के कन्हैया विहार कॉलोनी में अटल परिसर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। नगर पंचायत से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं भारसाधक मंत्री, व नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत गुण्डरदेही के कन्हैया विहार कॉलोनी वार्ड क्रमांक 14 में अटल परिसर निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति की गई है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुण्डरदेही एसडीएम,,,,,पूर्व विधायक राजेंद्र राय, पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी यादव, मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर, उपाध्यक्ष गौकरण सोनकर, सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, पार्षद विजय सोनकर, पार्षद हरीश निषाद, पार्षद संतोष नेताम, पार्षद टीकाराम निषाद, पूर्व पार्षद हेमंत सोनकर, भाजपा नेता योगेश्वर साहू, सेवक महिपाल, भारत साहू, विजय यादव, कादिर मंसूरी, नगर पंचायत के सीएमओ गिरीश साहू, इंजीनियर एवं भाजपा कार्यकर्ता व नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!