PATRIKA24x7

राजनेता के साथ कुशल रचनाकार भी थे अटल जी : पुष्पेंद्र चंद्राकर

परस साहू

गुण्डरदेही।

*गुण्डरदेही कलंगपुर :-* राजौली शक्तिकेंद्र में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम में भाग लेने मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर एवं बूथ क्रमांक 262 के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा उनका यह सपना साकार हो रहा है। भोगांव विधायक ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का काम किया, वह सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। भारत रत्न अटल कुशल राजनेता के साथ-साथ बड़े रचनाकार भी थे। इस दौरान अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। राजौली के अलावा क्षेत्र के अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!