सेवा संकल्प अभियान जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित आयुर्वेद, होम्योपैथी, स्वास्थ्य जांच, स्वर्णप्राशन और औषधीय पौधों के वितरण से लोगों को मिला लाभ।
परस साहू बालोद संचालनालय आयुष, छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश टिकरिहा, जिला बालोद के निर्देशानुसार 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ’स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ की थीम पर जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला, आयुर्वेद संगोष्ठी, आयुर्वेद प्रदर्शनी एवं स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
