परस साहू बालोद
*वरिष्ठ जानो का किया सम्मान*..
*वरिष्ठजन हमारे समाज की नींव और अनुभव की अमूल्य धरोहर हैं।* …
विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज वार्ड क्रमांक 28, शक्ति विहार, VIP नगर, रिसाली स्थित प्रज्ञा जन कल्याण समिति एवं इस्पात नगर, रिसाली स्थित श्री गणेश मां दुर्गा पूजा पंडाल द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश जी के पंडाल में पहुंचकर प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भगवान गणेश ज्ञान, बुद्धि और शुभता के प्रतीक हैं। गणपति बप्पा की भक्ति और श्रद्धा से सजा यह पावन वातावरण मन को आध्यात्मिक आनंद से भर देने वाला है।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने समिति के वरिष्ठजनों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
हमारे वरिष्ठजन हमारे समाज की नींव और अनुभव की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हीं के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से आज हमारा समाज और संगठन मजबूत है आज गणपति बप्पा के इस पावन दरबार में आप सभी बुजुर्गों का सम्मान करके मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद डॉ. सीमा साहू, डॉ. सुनील साहू , पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु पाठक , रामसेवक साहू, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
