बालोद में ‘परीक्षा उत्सव’ का शुभारंभ: 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 6552 परीक्षार्थी हुए शामिल, डीईओ ने बच्चों को तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) की मुख्य परीक्षा आज बालोद जिले में शांतिपूर्ण और उत्सव के माहौल में शुरू हुई। जिले के 111 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन भौतिक शास्त्र और भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 6,600 पंजीकृत विद्यार्थियों में से…

