पुलिस अधीक्षक किरण चौव्हाण के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना डौण्डी के अपराध क्रं. 113/2026 धारा 318(4) BNS के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया।
परस साहू बालोद मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया लोकेश्वरी साहू पति खेमलाल साहू उम्र 41 वर्ष निवासी औराटोला आवास पारा थाना डौण्डी जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम औराटोला तहसील डौण्डी में पांच महिला स्व सहायता समूह है । 1/ प्रेरणा स्व सहायता समूह 2/ जय बुढादेव स्व…

