Skip to main content

PATRIKA24x7

किसानों को सौगात: गन्ने के दाम में ₹70 की बढ़ोतरी, धान खरीदी के लिए 354 नए धान उपार्जन केंद्र मंजूर किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

परस साहु बालोद

राज्य शासन ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए गन्ना उत्पादकों की मांग पर गन्ने के भाव में ₹70 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर दी है। इस फैसले से प्रदेश के गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही, धान उत्पादक किसानों की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में 354 नए धान उपार्जन केंद्र खोले गए हैं। अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उनके समय और परिवहन खर्च की बचत होगी तथा धान खरीदी प्रक्रिया अधिक सुगम व पारदर्शी बनेगी।

राज्य सरकार के इस किसान-हितैषी फैसले पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने प्रदेश के समस्त किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!