लीलाधर साहू
बालोद।
प्रार्थी संजय जैन निवासी ग्राम आमासिवनी विधानसभा रायपुर ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 12.11.25 की रात्रि अपने बजाज डिस्कवर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 एन सी 9117 को अपने घर के बाहर खडी किया था, सुबह देखा तो उसका मोटर सायकल नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध कमांक 568/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यांे को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर प्रकरण में आरोपी देवदास बंजारे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *चोरी की बजाज डिस्कवर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 एन सी 9117 कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

