Skip to main content

PATRIKA24x7

*सूर्योपासना के महापर्व छठ की तैयारियों का विधायक ललित चंद्राकर ने लिया जायजा।*

परस साहु बालोद

*माँ कल्याणी शीतला मंदिर तालाब, मरोदा टैंक एवं नेवई डेम का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता के दिए निर्देश*

*दुर्ग, 13 नवंबर 2026 :* सूर्योपासना का महापर्व छठ की तैयारियों के दृष्टिगत आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने माँ कल्याणी शीतला मंदिर तालाब, मरोदा टैंक एवं नेवई डेम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान विधायक ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, पार्किंग, आने-जाने के मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और अनुशासन का पर्व है। लाखों श्रद्धालु अस्ताचलगामी एवं उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंचते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर पानी की गुणवत्ता, गहराई वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, गोताखोर एवं पुलिस बल की तैनाती, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा तथा एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही घाटों की नियमित सफाई और कचरा निस्तारण की भी पुख्ता व्यवस्था की जाए।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छठ समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

विधायक जी ने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को महापर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भास्कर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!