PATRIKA24x7

नेवारी कला में NSS कैंप बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम में साइबर अपराध महिला-बाल संरक्षण एवं नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम की गई आयोजित।

लीलाधर साहू 

बालोद।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में बालोद पुलिस द्वारा जिले में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा/ज द्वारा ग्राम नेवारी कला में आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के अंतर्गत बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, महिला-बाल संरक्षण एवं नशामुक्ति विषयों पर जागरूक किया गया।

  • 🔹 साइबर जागरूकता अभियान
  • विद्यार्थियों को निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई—
  • 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर
  • www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
  • अनजान लिंक पर क्लिक करने, OTP साझा करने के खतरे
  • सोशल मीडिया अपराध एवं ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड
  • APK फाइल डाउनलोड से मोबाइल हैकिंग एवं धोखाधड़ी की आशंका
  • सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने के उपाय
  • 🔸 महिला एवं बाल संरक्षण जागरूकता
  • महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं—
  • महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम हेतु सक्रिय प्रकोष्ठ,
  • घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, बाल शोषण, मानव तस्करी जैसे अपराधों की जानकारी,
  • महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
  • 1091 – महिला हेल्पलाइन
  • 1098 – चाइल्डलाइन (बाल संरक्षण)

🚫 नशामुक्ति अभियान – “नशा मुक्त भारत की ओर”

  • छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया—
  • शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव,
  • पारिवारिक व सामाजिक जीवन में तनाव एवं कलह,
  • अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण,
  • विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, दूसरों को जागरूक करने एवं नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया गया।

उक्त NSS कैंप बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम में स.उ.नि. श्रीमती सीता गोस्वामी – महिला सेल बालोद, द्रौपति साहू – महिला आरक्षक, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक रामलाल चुरेन्द्र,आरक्षक मनीष ठाकुर, महिला बाल विकास विभाग बालोद से श्रीमती पूर्णिमा साहू चाइल्ड केयर काउंसलर एवं केश वर्कर हेमशंकर, खिलेश कुर्मास गंगासागर – कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो इकाई सूर्यकांत साहू – व्यावसायिक शिक्षक एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा/ज के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!