PATRIKA24x7

जिला स्तरीय रैम्प संवेदनशीलता कार्यशाला का सफल आयोजन — कोंडागांव में।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

रेज़िंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैम्प) कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत जिला स्तरीय रैम्प संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को जिला कोंडागांव के ब्लॉक कोंडागांव में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस कार्यशाला का आयोजन निटकॉन लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं को व्यवसाय से जोड़ना तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से जुड़ने के इच्छुक प्रतिभागियों को उद्यमिता से संबंधित मूलभूत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

इस अवसर पर 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

मुख्य अतिथि  अरुण साहू सफल उद्यमी एवम पीला लाल देशमुख जी बी आर सी मोहला रहे। उन्होंने महिला स्वावलंबन, स्वरोजगार की संभावनाएँ और स्थानीय स्तर पर व्यवसाय स्थापित करने के महत्व पर अपने विचार रखते हुए रैम्प कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता और उनके संबोधन

🔶 एमएसएमई योजनाएँ एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया सुरेन्द्र देशमुख एकल संपर्क अधिकारी (एसपीओसी), निटकॉन लिमिटेड

उन्होंने एमएसएमई से संबंधित विभिन्न योजनाओं, प्रक्रियाओं और लाभों को सरल भाषा में समझाते हुए प्रतिभागियों को व्यवसाय शुरू करने हेतु प्रेरित किया।

🔶 उद्यम पंजीकरण प्रक्रिया एवं लाभ (उद्यम पोर्टल)

 विस्वास तिवारी सर  मुख्य प्रशिक्षक – उद्यमिता विकास कार्यक्रमउ उन्होंने उद्यम पंजीकरण की चरणबद्ध प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, पोर्टल के उपयोग एवं प्राप्त होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियाँ

रैम्प कार्यक्रम के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धिए एमएसएमईपंजीकरण प्रक्रिया की स्पष्ट और विस्तृत समझ प्रतिभागियों में उद्यम प्रारंभ करने का उत्साह बढ़ाम महिलाउद्यमिता एवं स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी में मजबूती व्यवसाय विकास के नए अवसरों की जानकारी

समापन

कार्यक्रम का समापन निटकॉन लिमिटेड की टीम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक बताते हुए भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!