Skip to main content

PATRIKA24x7

जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी ने बच्चे को दो बूंद पोलियो ड्राप पिलाकर किया राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने जिला अस्पताल बालोद में 2 साल के बच्चे सारांश को दो बूंद पोलियो ड्राप पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल. उइके ने बताया इस अभियान के अंतर्गत आज प्रथम दिवस 21 दिसम्बर को बुथ स्तर पर शून्य से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके साथ द्वितीय व तृतीय दिवस 22 व 23 दिसम्बर 2025 को कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर शेष रह गए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ. आर.के. श्रीमाली, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र कुमार सिंह, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी रमेश सोनबोईर, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण नायक, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर रविकान्त साहू, जिला वैक्सीन स्टोर मैनेजर राजेन्द्र सहारे, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!