PATRIKA24x7

स्वदेशी आत्मसम्मान और पुनर्जागरण का अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*वोकल फॉर लोकल से भारत आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*स्वदेशी मेला में उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल*

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ शामिल हुए। साव ने इस अवसर पर स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए लोगों को संकल्पित किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि स्वदेशी कोई नया विचार नहीं है, यह आत्मसम्मान और पुनर्जागरण का अभियान है। अंग्रेजी शासन के दौरान हमारे मन में हीन भावना भर दी गई थी। स्वदेशी आंदोलन उसी भावना को समाप्त करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब हम छोटी-छोटी चीजें भी नहीं बना पाते थे, लेकिन इससे पहले भारत की क्षमता हमेशा विश्व को दिशा देने वाली रही है।

साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल अभियान से भारत की ताकत को दुनिया ने पहचाना है। आज देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि देश में निर्मित वस्तुओं की ही खरीद करें, क्योंकि विदेशी वस्तुओं से देश को कोई लाभ नहीं होता। उन्होंने कहा कि पूरा देश स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर एकजुट होकर काम कर रहा है, जिसकी झलक इस स्वदेशी मेले में दिखाई दे रही है। इस अवसर पर स्वदेशी गीत का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर अमर बंसल जी, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष शिव अमरजीत सिंह, सुब्रत चाकी, स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारीगण, युवा साथी, लोक कलाकार एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।
….. …….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!