PATRIKA24x7

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम जनता के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम नाहंदा निवासी भूपेश ने उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह ग्राम पद्देटोला के घसिया राम ने दिव्यांग पेंशन दिलाने, ग्राम अचैद के तिलकराम ने वृद्धापेंशन दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी तरह ग्राम सिंगनवाही के सरपंच ने ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क निर्माण कराने, भैंसबोड़ के ईश्वरी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने, ग्राम कामता के रूप सिंह ने विद्युत दुर्घटना पर मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम कोसागोंदी के नीरा बाई ने मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!