PATRIKA24x7

ओरमा पहुंचे मोना सेन ने अटल प्रतिमा स्थापना हेतु किया भूमि पूजन ,, बेटियों की पढ़ाई लिखाई एवं उच्च शिक्षा एवं नशा मुक्ति के संबंध में प्रकाश डाली।

परस साहू गुण्डरदेही।

विकास में कोई कमी नहीं होगी,,, समय पर मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध हो रहा है, सरपंच मंजूलता 

बालोद।

जिला मुख्यालय से से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा में सरपंच मंजूलता परस साहू के प्रयास से भारत रत्न छत्तीसगढ़ के निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जहां पर अटल उद्यान ओरमा में प्रतिमा अनावरण हेतु भूमि पूजन किया गया।

  1. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष, एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर, मोना सेन के सानिध्य में यह भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ, कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हैं जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, विशेष अतिथि के रूप में बंधु लाल यादव पूर्व जनपद सदस्य, प्यारेलाल केसरिया पूर्व जनपद सदस्य ,पूर्व जनपद सदस्य सीता यशवंत साहू, गुणवंत लाल श्रीवास्तव अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मेंड़की, नेम लाल साहू ग्राम विकास समिति अध्यक्ष ,दिलीप साहू भाजपा नेता ,कमलेश साहू भाजपा नेता ,रुक्मणी साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत ओरमा, अखिलेश्वर सोनकर ग्राम विकास समिति ओरमा, बलराम साहू भाजपा नेता, धनु लाल सोनकर ग्राम पटेल ओरमा, लीलाधर साहू बूथ अध्यक्ष ओरमा, इन सभी अतिथियों के सानिध्य में 25 दिसंबर को ग्राम पंचायत ओरमा कछार पारा में प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति अनावरण के लिए अटल उद्यान में भूमि पूजन किया गया।
  2. मुख्य अतिथि मोना सेन ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा उन्होंने अपने जीवन काल में राष्ट्रहित में काम किया है और छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सबसे बड़े योगदान प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का है जिससे छोटा राज्य देकर हर गांव गांव तक राज्य व केंद्र सरकार की योजना घर तक पहुंच रहे हैं। आगे उन्होंने बताया कि बेटियों के लिए दो लाइन उनकी विकास के लिए ग्रामीणों को उद्बोधन में कहा, बेटी है तो दुनिया है इन्हें सफर का मौका दें, बेटी को खूब पढ़ना चाहिए और बेटी देश भविष्य हैं हर बेटियों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था सरकार ने किया है,

कार्यक्रम के समापन बाद ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया जहां पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन ने ग्राम पंचायत के बैठक व्यवस्था एवं कार्यों को देखकर मॉडल पंचायत बनाने को लेकर जो सहयोग लगेगा सहयोग देने की आश्वासन दिया गया। आगे उद्बोधन में सरपंच मंजूलता परस साहू ने कहा निर्वाचन के बाद से ग्राम के नागरिकों का अच्छा सहयोग ग्राम पंचायत को मिल रहा है और दिन प्रतिदिन एक कदम विकास के और हम आगे बढ़ रहे हैं मैं यही प्रयास करूंगी कि केंद्र व राज्य सरकार की योजना हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करूंगी। सरपंच मंजूलता ने कहा कि हमने वृहद रूप से वृक्षारोपण किए हैं लोगों को नाली बिजली सड़क जैसे मूलभूत सुविधा समय पर उपलब्ध करा रहे हैं आप लोग अपने बहुमूल्य समय निकालकर इस प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे इसके लिए आप सबको बहुत-बहुत आभार धन्यवाद।

जाने अटल उद्यान की कहानी,,,,अटल उद्यान की स्थान पर दो परिवार का कब्जा था जो पूर्व कार्यकाल के समय विवाद की स्थिति थी जिसे सरपंच मंजूलता परस साहू के सरपंच बनने के बाद एक महीने में मामला सुलझा कर उन दोनों कब्जाधारी ने गांव के विकास के लिए पंचायत के साथ कंधा मिलाया और अवैध कब्जा छोड़ें जहां पर अटल उद्यान का निर्माण की कार्य प्रगति पर है। इस स्थान पर सरपंच ने स्वयं की राशि से पेड़ पौधे लगाए हैं और कब्जाधारी ने स्वयं ग्राम पंचायत को अपना पुराना लगा हुआ जाली एवं लोहे की एंगल जिसकी लागत 20 हजार रुपया है ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिए हैं , मोना सेन ने मंच पर अखिलेश्वर सोनकर का सम्मान किया जिसके कारण आज अटल उद्यान का निर्माण हो रहा है।

कार्यक्रम के संचालक मेंड़की निवासी होनहार छात्र लक्ष्य साहू ने किया। कार्यक्रम में उप सरपंच बलराम यादव, सुदामा साहू, डोमार कुंभकार, चंचल साहू, विश्वाकांत भारद्वाज, रोशनी साहू, फ़ग्नि निषाद, सगुना साहू, संतोष साहू,शिव भजन यादव , पंचायत सचिव संतोष साहू कंप्यूटर ऑपरेटर अभिजीत श्रीवास्तव, नल ऑपरेटर कमलेश साहू नंदिनी सोनकर, वृत्त रामलाल साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!